प्रेमी की शादी का कार्ड बना सदमे की वजह: छात्रा ने की आत्महत्या
प्यार… भरोसा… और साथ निभाने का वादा…
लेकिन जब वही रिश्ता अचानक टूट जाए…
तो कुछ जिंदगियां इस सदमे को झेल नहीं पातीं…राजस्थान के बांसवाड़ा से आई ये खबर सिर्फ एक घटना नहीं बल्कि एक भावनात्मक त्रासदी की कहानी है। यहां एक 19 साल की नर्सिंग छात्रा ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली…
बताया जा रहा है कि इसकी वजह
उसे अपने प्रेमी की शादी का कार्ड मिलना था।
जानकारी के मुताबिक छात्रा का करीब 4 साल से एक युवक के साथ प्रेम संबंध था।
दोनों के बीच भरोसा और साथ का रिश्ता था
लेकिन अचानक युवक की शादी कहीं और तय हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि प्रेमी ने खुद ही शादी का कार्ड भिजवाया…
और इस खबर ने छात्रा को अंदर तक तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक कार्ड देखने के बाद से ही वह काफी गुमसुम रहने लगी थी।
और मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही थी। मरने से पहले छात्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक स्टेटस भी लगाया। जिसमें उसने लिखा—अगर मैं मर जाऊं तो रोना मत… खुश रहना… सोचना एक टेंशन कम हुई…”
शनिवार सुबह जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे…
लेकिन अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। छात्रा कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
Saloni Kushwaha 
