जैसलमेर हादसे पर गहलोत का सीएम भजनलाल पर हमला, क्या मोदी से ले रहे हैं प्रेरणा?

जैसलमेर बस हादसे को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखा हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद मुख्यमंत्री का चुप रहना असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

जैसलमेर हादसे पर गहलोत का सीएम भजनलाल पर हमला, क्या मोदी से ले रहे हैं प्रेरणा?

जैसलमेर बस हादसे को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखा हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद मुख्यमंत्री का चुप रहना असंवेदनशीलता को दर्शाता है। गहलोत ने कहा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को खुद सामने आकर पत्रकारों से बात करनी चाहिए थी। क्या वे प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरणा ले रहे हैं, जो मीडिया से संवाद नहीं करते? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार हादसे की गंभीरता को छिपाने की कोशिश कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि हादसे की उच्चस्तरीय और पारदर्शी जांच होनी चाहिए ताकि जिम्मेदारों को सजा मिल सके और पीड़ितों को न्याय। हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और चार यात्री वेंटिलेटर पर जिंदगी से जूझ रहे हैं। राज्य भर में इस हादसे को लेकर गहरा शोक और सरकार के प्रति नाराजगी का माहौल है।


गहलोत के बयान के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर लापरवाही के आरोप लगा रहा है, जबकि सरकार ने दो अधिकारियों को सस्पेंड कर कार्रवाई की शुरुआत की है।