राजस्थान में कड़ाके की ठंड का असर, 5 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित
राजस्थान समेत उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तापमान में लगातार गिरावट और शीतलहर के अलर्ट को देखते हुए राजस्थान के 5 जिलों में स्कूलों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
राजस्थान समेत उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तापमान में लगातार गिरावट और शीतलहर के अलर्ट को देखते हुए राजस्थान के 5 जिलों में स्कूलों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2–3 दिन प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन यह फैसला लिया है। सुबह और शाम के समय घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो रही है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
इन जिलों में स्कूल बंद
जिन जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, उनमें कोटा, बारां, बूंदी, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर शामिल हैं।
बूंदी जिला:
जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के आदेश के अनुसार, बूंदी जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 6 और 7 जनवरी को अवकाश रहेगा। आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
कोटा जिला:
कड़ाके की ठंड को देखते हुए कोटा जिले में 3 से 6 वर्ष तक के आंगनबाड़ी बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
हालांकि, इस अवधि में स्कूलों में शिक्षक एवं अन्य स्टाफ को अपने निर्धारित समय पर उपस्थित रहना होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

