अजमेर में ‘सिंघी थेरेपी’ के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से 4.39 लाख रुपये ऐंठे

Ajmer के सदर कोतवाली क्षेत्र में 62 वर्षीय बुजुर्ग से ‘सिंघी थेरेपी’ के नाम पर ₹4.39 लाख की ठगी। आरोपी ने खुद को मुंबई का डॉक्टर बताकर इलाज और बीमा क्लेम का झांसा दिया।

अजमेर में ‘सिंघी थेरेपी’ के नाम पर ठगी, बुजुर्ग से 4.39 लाख रुपये ऐंठे
Knee pain

Ajmer के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 62 वर्षीय बुजुर्ग को घुटनों के दर्द का इलाज कराने का लालच देकर 4 लाख 39 हजार रुपये ठग लिए गए।

युवक ने फंसाया, ‘मुंबई के डॉक्टर’ से कराया संपर्क

पीड़ित हरिराम किशनचंद मूलचंदानी के अनुसार, 26 मार्च को एक युवक मिला जिसने खुद को यश बताया। उसने आसान और स्थायी इलाज का भरोसा दिलाते हुए अपनी मां के जरिए कथित डॉक्टर Sameer Jariwala से संपर्क करवाया।

आरोपी ने खुद को मुंबई का डॉक्टर बताते हुए घर पर इलाज करने की बात कही।

सिंघी थेरेपी’ और बीमा क्लेम के नाम पर वसूली

पुलिस के मुताबिक, 27 मार्च को आरोपी बुजुर्ग के घर पहुंचा और ‘सिंघी थेरेपी’ शुरू की।

  • शुरुआत में एक सिंघी के 6 हजार रुपये बताए
  • बाद में बीमा क्लेम दिलाने का झांसा देकर इलाज जारी रखा

इस दौरान आरोपी ने 73 बार थेरेपी के नाम पर कुल 4.39 लाख रुपये नकद वसूल लिए।

देर से हुआ अहसास, तब तक गंवा चुके थे लाखों

काफी समय बाद बुजुर्ग को ठगी का शक हुआ, लेकिन तब तक वे बड़ी रकम गंवा चुके थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।