सीएम भजनलाल ने की एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्द्रपूर्ण माहौल में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

सीएम भजनलाल ने की एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुलाकात

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्द्रपूर्ण माहौल में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान राज्य के विकास कार्यों, केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने तथा जनकल्याण योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने श्री तोमर का राजस्थान आगमन पर स्वागत करते हुए उनके राजनीतिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा भाव की सराहना की। वहीं, श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री शर्मा को राज्य के जनहित में किए जा रहे प्रयासों और नीतिगत निर्णयों के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच हुई इस भेंट के दौरान सौहार्द, सहयोग और साझा विकास की भावना स्पष्ट रूप से झलकी।

बता दें कि यह मुलाकात मुख्यमंत्री निवास जयपुर में हुई। जिसमें चर्चा का मुख्य विषय राज्य विकास, केंद्र-राज्य समन्वय और जनकल्याण योजनाएं रहा। मुख्यमंत्री ने तोमर के राजनीतिक अनुभव की सराहना की। और तोमर ने मुख्यमंत्री को राज्यहित के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।