सांगानेर को 631 करोड़ की विकास सौगात: CM भजनलाल आज करेंगे 1,538 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सांगानेर में 631 करोड़ रुपये से अधिक की 1,538 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुहाना मोड़ फ्लाईओवर, ट्रॉमा सेंटर, सीवरेज प्रोजेक्ट और स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

सांगानेर को 631 करोड़ की विकास सौगात: CM भजनलाल आज करेंगे 1,538 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
Cm Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सांगानेर को विकास की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री क्षेत्र में 631 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस मेगा कार्यक्रम के जरिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और सीवरेज जैसी आधारभूत सुविधाओं को नई गति मिलेगी।

1,538 विकास कार्यों की मिलेगी सौगात

कार्यक्रम के तहत कुल 1,538 विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया जाएगा। इनमें 1,350 कार्यों का लोकार्पण और 188 नए कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री 208 करोड़ रुपये से अधिक के पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जबकि 422 करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

124 करोड़ का फ्लाईओवर बनेगा मुख्य आकर्षण

इस विकास पैकेज का सबसे बड़ा आकर्षण जयपुर-भीलवाड़ा रोड स्थित मुहाना मोड़ जंक्शन पर बनने वाला फ्लाईओवर है। करीब 124 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फ्लाईओवर क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाएगा।

बंबाला में सीवरेज प्रोजेक्ट, भांकरोटा में ट्रॉमा सेंटर

नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बंबाला क्षेत्र में 88 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सीवरेज नेटवर्क, एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) और मुख्य ट्रंक मेन लाइन का शिलान्यास किया जाएगा।

वहीं स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए भांकरोटा में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर की आधारशिला रखी जाएगी। इसके साथ ही पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में नए सेटेलाइट अस्पताल का भी शिलान्यास होगा, जिससे लाखों लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

नगर निगम को मिलेंगी आधुनिक मशीनें

स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जयपुर नगर निगम को सुपर सकर मशीन और मैकेनिकल लिटर पिकर मशीन उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के तहत जागरूकता अभियान के लिए विशेष ब्रांडिंग ऑटो को मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

ग्रामीणों को बांटे जाएंगे स्वामित्व कार्ड

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को उनकी संपत्तियों के स्वामित्व कार्ड (पट्टे) भी वितरित किए जाएंगे। ड्रोन तकनीक से किए गए सर्वे के आधार पर तैयार इन कार्डों के जरिए ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार मिलेगा।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 8 हजार से अधिक गांवों में अब तक 14 लाख से ज्यादा स्वामित्व कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीणों को अपनी जमीन और मकानों पर अधिकार संबंधी दस्तावेज उपलब्ध हो रहे हैं।

'विकसित राजस्थान' की दिशा में बड़ा कदम

सरकार का मानना है कि इन विकास परियोजनाओं से सांगानेर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा