शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा

लखनऊ के शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार। एसटीएफ ने बहन रश्मि और ड्राइवर को भी पकड़ा, ट्रांजिट रिमांड पर लाई जाएगी लखनऊ।

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के 11 दिन बाद यह गिरफ्तारी हुई है। कार्रवाई एसटीएफ की लखनऊ और बनारस यूनिट की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस के मुताबिक नागपुर के एक फ्लैट से श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर को भी पकड़ा गया है। इन आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

बुर्के में बदलती रही लोकेशन

पुलिस का दावा है कि फरारी के दौरान श्रद्धा अपनी बहन और ड्राइवर के साथ लगातार बुर्का पहनकर सफर कर रही थी। एसटीएफ ने उसकी लोकेशन का पता लगाया और नागपुर पुलिस की मदद से घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में ले लिया।

अग्रिम जमानत की कोशिश में थी आरोपी

बताया जा रहा है कि श्रद्धा दुबे अग्रिम जमानत हासिल करने की कोशिश में थी। पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ लाएगी, जहां मामले में आगे की पूछताछ होगी।