महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान के बीच आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Narendra Modi आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। लोकसभा में महिला आरक्षण सहित अहम विधेयक पास न होने के बाद सियासी हलचल तेज। Priyanka Gandhi ने विपक्ष की जीत बताया।

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान के बीच आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
PM Modi

Narendra Modi आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह संबोधन ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक समेत तीन अहम बिल पास नहीं हो सके और सियासी माहौल गरमा गया है। हालांकि भाषण का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम इस मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं।

विशेष बहुमत न मिलने से गिरे अहम विधेयक

लोकसभा में संविधान संशोधन से जुड़े विधेयकों को पारित करने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका। इसी कारण महिला आरक्षण बिल, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश संशोधन विधेयक पास नहीं हो पाए। इसे मौजूदा सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

कैबिनेट बैठक में जताई नाराजगी

सूत्रों के अनुसार, संसद में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक में पीएम मोदी ने इस घटनाक्रम पर असंतोष जताया। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर जिम्मेदारी से बच रहा है और भविष्य में इसकी राजनीतिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।

विपक्ष ने बताया ‘लोकतंत्र की जीत’

वहीं विपक्ष ने इन विधेयकों के पास न होने को अपनी जीत बताया है। Priyanka Gandhi ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती करार देते हुए कहा कि सरकार की मंशा पर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने मांग की कि महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव को नए सिरे से लाया जाए।