नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या, आरोपी को सालासर में किसने दी पनाह ?
पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी की सालासर से गिरफ्तारी हुई। जानें राजस्थान कनेक्शन पर क्या सवाल उठ रहे हैं।
पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद मामला गरमा गया है। हत्या के मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार को पुलिस ने राजस्थान के सालासर स्थित श्रीगंगानगर धर्मशाला से गिरफ्तार किया। आरोपी के राजस्थान पहुंचने, यहां किसी से संपर्क होने या उसे पनाह मिलने की आशंका समेत कई सवाल अब जांच के घेरे में हैं। घटना के बाद मानसा में विरोध प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी के बीच प्रशासन ने आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर भी कार्रवाई की। वहीं, राजस्थान में आरोपी की गिरफ्तारी ने नशे के नेटवर्क और सप्लाई चेन को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच सिर्फ हत्या तक सीमित रहती है या आरोपी के राजस्थान कनेक्शन और नशे के कारोबार की जड़ों तक भी पहुंचती है।

