जन्मदिन पर राहुल गांधी की सादगी ने जीता दिल, घर के बाहर तैनात गार्ड से मिले, परिवार का भी पूछा हाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन पर सुरक्षा गार्ड से आत्मीय बातचीत कर लोगों का दिल जीत लिया। परिवार का हालचाल पूछते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जन्मदिन पर राहुल गांधी की सादगी ने जीता दिल, घर के बाहर तैनात गार्ड से मिले, परिवार का भी पूछा हाल

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधीने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक बार फिर अपनी सादगी से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर और वीडियो में राहुल गांधी अपने आवास के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड से आत्मीयता से बातचीत करते नजर आए।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने गार्ड से केवल औपचारिक बातचीत ही नहीं की, बल्कि उनके परिवार और घर के हालात के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने गार्ड से पूछा कि घर में सब कैसे हैं और किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। राहुल गांधी के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।

जन्मदिन के दिन जहां राजनीतिक नेताओं को शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ लगी रही, वहीं राहुल गांधी का सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों से सहज मुलाकात करना चर्चा का विषय बन गया। समर्थकों का कहना है कि यही उनकी सादगी और लोगों से जुड़ाव की पहचान है।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर, पौधारोपण, रोजगार मेले और जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस बीच उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा एक सकारात्मक संदेश बता रहे हैं।