Rajasthan News: FSL DNA किट घोटाले में बड़ा एक्शन, 4 अफसरों पर कार्रवाई को मंजूरी
राजस्थान में FSL DNA किट घोटाले में Forensic Science Laboratory के चार अधिकारियों पर कार्रवाई की मंजूरी। 8.71 करोड़ की अनियमितताओं पर ACB जांच तेज।
राजस्थान में चर्चित FSL DNA किट मामले में सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए चार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को हरी झंडी दे दी है। गृह विभाग ने 17(ए) के तहत अभियोजन स्वीकृति जारी कर दी है, जिससे अब संबंधित अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।
किन अधिकारियों पर गिरी गाज
इस मामले में जिन अफसरों की मुश्किलें बढ़ी हैं, उनमें
- डॉ. अजय शर्मा (FSL डायरेक्टर)
- डॉ. आनंद कुमार (सहायक निदेशक, सिरोलॉजी-डीएनए)
- डॉ. भावना पूनिया (सहायक निदेशक)
- डॉ. रामकिशन कुमावत (सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर)
शामिल हैं।
इन सभी को पहले ही 13 अप्रैल को एपीओ किया जा चुका है।
ACB जांच भी होगी
कार्मिक विभाग पहले ही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जांच की मंजूरी दे चुका है। अब गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम की स्वीकृति के बाद जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज हो गई है।
8.71 करोड़ के घोटाले का आरोप
जांच में सामने आया कि DNA जांच किट की खरीद में भारी अनियमितता हुई।
अन्य राज्यों की तुलना में 11 गुना तक ज्यादा कीमत पर खरीद
समान कंपनी और प्रोडक्ट होने के बावजूद महंगी दरें जारी
शिकायतों के बाद भी खरीद प्रक्रिया नहीं रोकी गई
पूरा मामला करीब 8.71 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है।
कैसे खुला मामला
यह गड़बड़ी 22 मई 2024 को एक ई-फाइल के जरिए सरकार के सामने आई। बाद में स्टोर रिकॉर्ड की जांच में अप्रैल-मई 2023-24 के दौरान खरीद में बड़ा अंतर सामने आया, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।
Saloni Kushwaha 
