अंता उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान, 80% से अधिक वोटिंग, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर 80.21 फीसदी मतदान हुआ है।
बारां। राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। चुनाव आयोग के मुताबिक इस सीट पर 80.21 फीसदी मतदान हुआ है। जो देशभर में एक ही दिन हुए आठ विधानसभा उपचुनावों में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत रहा।
चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए थे, जिससे पूरे दिन मतदान बिना किसी बड़ी घटना के पूरा हुआ।
चुनाव परिणामों का ऐलान आयोग द्वारा निर्धारित तिथि पर किया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में हुए मतदान से मुकाबला और रोचक हो सकता है।

