बाड़मेर के भलीसर का बेटा बना RAS टॉपर: दिनेश विश्नोई की सफलता की कहानी
Barmer के Bhalisar गांव के दिनेश विश्नोई ने RAS परीक्षा में टॉप कर रचा इतिहास। संघर्ष, मेहनत और धैर्य की प्रेरणादायक सफलता कहानी।
रेत की धरती से निकली मेहनत की मिसाल…
और संघर्ष से लिखी गई सफलता की नई कहानी बाड़मेर जिले के भलीसर गांव के रहने वाले दिनेश विश्नोई ने RAS परीक्षा में टॉप कर
पूरे प्रदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है। ये सफलता यूं ही नहीं मिली…
इसके पीछे सालों की मेहनत… धैर्य और लगातार प्रयास छिपा है। दिनेश ने इससे पहले भी RAS परीक्षा दी थी। जिसमें उन्हें 57वीं रैंक मिली थी। लेकिन उन्होंने यहीं रुकना मंजूर नहीं किया वर्तमान में दिनेश जयपुर में RPS की ट्रेनिंग ले रहे हैं और अब RAS टॉपर बनकर उन्होंने अपनी मेहनत को नई ऊंचाई दे दी है। दिनेश के पिता रामधन मांजू
जिला शिक्षा अधिकारी के पद से रिटायर हो चुके हैं। घर में शिक्षा और अनुशासन का माहौल दिनेश की सफलता की मजबूत नींव बना चार भाई-बहनों में सबसे छोटे दिनेश ने
अपने सपनों को हकीकत में बदलकर
यह साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो मंजिल दूर नहीं होती।
Saloni Kushwaha 
