CM भजनलाल की फिसली जुबान, CJI को बताया "भारत सरकार का"
जयपुर के ‘न्याय सेतु’ सम्मेलन में सीएम Bhajan Lal Sharma ने CJI Surya Kant को “भारत सरकार” से जोड़कर संबोधित किया, जिससे सियासी विवाद छिड़ गया।
राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बयान सुर्खियों में है। जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित ‘न्याय सेतु’ सम्मेलन के दौरान उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत को “भारत सरकार” से जोड़कर संबोधित कर दिया। इस टिप्पणी ने तुरंत सियासी बहस को जन्म दे दिया, क्योंकि भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और सीधे तौर पर सरकार के अधीन नहीं होती... कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जज, राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश, और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा सहित कई वरिष्ठ हस्तियां मौजूद थीं। इससे पहले भी मुख्यमंत्री की जुबान फिसलने के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसे लेकर विपक्ष लगातार हमलावर रहा है। इस बार भी विपक्ष ने इसे संवैधानिक पदों की समझ से जोड़ते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है, जिससे राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है।
Saloni Kushwaha 
