इस शहर में होगा 'कॉकरोच जनता पार्टी' का बड़ा प्रदर्शन, युवाओं ने भरी हुंकार

कॉकरोच जनता पार्टी 15 जून को अनदोलन करने जा रही है। NEET पेपर लीक, NTA की कार्यप्रणाली, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का यह अनोखा प्रदर्शन चर्चा में है।

इस शहर में होगा 'कॉकरोच जनता पार्टी' का बड़ा प्रदर्शन, युवाओं ने भरी हुंकार

तैयार हो जाइए! दिल्ली के जंतर-मंतर पर धमाल मचाने के बाद, अब सोशल मीडिया से निकली 'कॉकरोच जनता पार्टी' राजस्थान में हुंकार भरने आ रही है!"

राजस्थान... जो कभी शिक्षा का गढ़ था, आज पेपर लीक और एग्जाम फ्रॉड का सबसे बड़ा अड्डा बन चुका है। जब देश के युवाओं को, उनके सपनों को कीड़े-मकोड़ों की तरह कुचला जाता है, तो Gen-Z और देश का युवा चुप नहीं बैठता!" NEET पेपर लीक, बेरोजगारी और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने सीधे सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। इनकी साफ मांग है—केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और एनटीए (NTA) पर सख्त एक्शन! और इसी मांग को लेकर 15 जून को जयपुर के शहीद स्मारक पर दोपहर 3 बजे से होने जा रहा है एक ऐतिहासिक राज्यस्तरीय आंदोलन।" यह लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के हर छात्र, हर युवा और उनके माता-पिता के भविष्य की है। अगर आप भी इस लीक-तंत्र से परेशान हैं, तो सोशल मीडिया से बाहर निकलिए और ग्राउंड पर अपनी आवाज बुलंद कीजिए।" क्योंकि अगर आज चुप रहे, तो सिस्टम हमें हमेशा के लिए कीड़ा-मकोड़ा समझ लेगा। तो मिलते हैं 15 जून को जयपुर में! आपको क्या लगता है, क्या युवाओं का यह अनोखा आंदोलन सिस्टम को हिला पाएगा?