PWD ऑफिस पर कुर्की: 2 करोड़ बकाया, XEN की कुर्सी-टेबल तक जब्त
Hindaun में ₹2 करोड़ भुगतान न करने पर PWD ऑफिस की कुर्सी-टेबल सहित 35 सामान कुर्क। PWD Rajasthan की लापरवाही पर कोर्ट की सख्त कार्रवाई।
सरकारी दफ्तर… और कुर्क हो गई कुर्सी-टेबल सड़क बना दी… लेकिन ठेकेदार को नहीं मिला भुगतान… अब कोर्ट के आदेश पर PWD ऑफिस की संपत्तियों पर चली कुर्की की कार्रवाई।हिंडौन में PWD विभाग की बड़ी लापरवाही अब भारी पड़ गई है। सड़क निर्माण के बाद ठेकेदार को करीब 2 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं करने पर कोर्ट के आदेश से विभाग की संपत्तियों की कुर्की कर ली गई। इस कार्रवाई में XEN ऑफिस की कुर्सी, टेबल, कंप्यूटर, प्रिंटर और पंखे समेत कुल 35 सामान जब्त किए गए, जिनकी कीमत करीब 4 लाख 49 हजार रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई भरतपुर कॉमर्शियल कोर्ट के आदेश पर की गई, जिसे हिंडौन कोर्ट के प्रतिनिधि हितेश कुमार ने अंजाम दिया।
दरअसल, सवाईमाधोपुर के ठेकेदार मुरारी लाल ने साल 2003 में सड़क निर्माण का काम पूरा किया था, लेकिन भुगतान नहीं मिला।इसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया और फैसले उनके पक्ष में आए, बावजूद इसके विभाग ने भुगतान नहीं किया। लगातार आदेशों की अनदेखी के बाद अब कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए विभाग की संपत्तियों की कुर्की करवाई है।
Saloni Kushwaha 
