Infinix NOTE Edge 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Infinix ने भारत में लॉन्च किया नया Infinix NOTE Edge 5G स्मार्टफोन। जानें कीमत, स्पेसिफिकेशंस, कैमरा, बैटरी और 5G फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी।
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Infinix ने आज अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Infinix NOTE Edge 5G को पेश किया है। यह फोन प्राइस और परफॉर्मेंस के लिहाज से युवा और तकनीक प्रेमियों के लिए आकर्षक विकल्प माना जा रहा है।
कीमत और बिक्री:
Infinix NOTE Edge 5G के तीन वेरिएंट उपलब्ध होंगे:
- 6GB+128GB – ₹21,999
- 8GB+128GB – ₹23,999
- 8GB+256GB – ₹25,999
यह स्मार्टफोन 25 फरवरी से फ्लिपकार्ट और Infinix की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ICICI और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, वहीं एक्सचेंज पर अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट भी मिल सकती है।
डिस्प्ले और डिजाइन:
NOTE Edge में 6.78 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2644×1208 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है और 4500 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन की मोटाई 7.2 मिमी और वजन 190 ग्राम है, जो इसे हल्का और प्रीमियम फील देता है।
परफॉर्मेंस:
फोन में MediaTek Dimensity 7100 6nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Mali-G610 GPU दिया गया है। RAM और स्टोरेज विकल्प LPDDR5X और UFS 2.2 तकनीक पर आधारित हैं। यह स्मार्टफोन Android 16 + XOS 16 पर काम करता है और IP65 रेटिंग के साथ पानी और धूल से बचाव प्रदान करता है।
कैमरा और सिक्योरिटी:
Infinix NOTE Edge के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ है और सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और IR सेंसर शामिल हैं।
बैटरी और चार्जिंग:
इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी:
फोन 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C और NFC पोर्ट के साथ आता है।
कुल मिलाकर, Infinix NOTE Edge 5G मिड-रेंज सेगमेंट में एक सुपर-फास्ट, स्टाइलिश और टिकाऊ स्मार्टफोन के रूप में उभरता है, जो कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के लिहाज से उपयोगकर्ताओं के लिए किफायती विकल्प पसाबित हो सकता है।
Saloni Kushwaha 
