Vivo आज लॉन्च करेगा नई Vivo V70 series, V70 Elite भी पहली बार होगा पेश
Vivo V70 सीरीज आज भारत में लॉन्च होगी। जानें Vivo V70 और V70 Elite की संभावित कीमत, स्पेसिफिकेशंस, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर से जुड़ी पूरी जानकारी।
स्मार्टफोन बाजार में आज वीवो अपनी नई V70 सीरीज से दस्तक देने जा रहा है। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड Vivo V70 के साथ एक नया प्रीमियम मॉडल Vivo V70 Elite भी शामिल होगा। यह सीरीज पिछले साल आए V60 और V60e की जगह लेगी। कंपनी का दावा है कि 50 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में इस सीरीज के फोन सबसे पतले बेजल के साथ आएंगे।
संभावित कीमत
टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Vivo V70 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत करीब ₹45,999 और 12GB+256GB मॉडल की कीमत ₹49,999 हो सकती है।
वहीं Vivo V70 Elite के 8GB+256GB वेरिएंट की संभावित कीमत ₹51,999, 12GB+256GB की ₹56,999 और 12GB+512GB मॉडल की ₹61,999 बताई जा रही है।
लॉन्च के बाद यह सीरीज वीवो की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमतों की पुष्टि नहीं की है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Vivo V70 Elite में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जबकि स्टैंडर्ड V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करेंगे।
डिस्प्ले और डिजाइन
V70 सीरीज में 6.59 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिलने की संभावना है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगी। बेहतर स्पीड के लिए LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दी जा सकती है। सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर 2.0 और IP68/IP69 रेटिंग भी मिलने की उम्मीद है।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए इस सीरीज में Zeiss ऑप्टिक्स के साथ 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
बैटरी की बात करें तो दोनों मॉडलों में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
कुल मिलाकर, Vivo V70 सीरीज प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ मिड-टू-प्रीमियम सेगमेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश कर सकती है। अब निगाहें आधिकारिक लॉन्च और कीमतों की पुष्टि पर टिकी हैं।
Saloni Kushwaha 
