जयपुर को मिली PM e-बसों की सौगात, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, अब सफर होगा स्मार्ट और प्रदूषण मुक्त

जयपुर के लोगों को आज से इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने का मौका मिलेगा, इससे प्रदूषण भी नहीं फेलेगा और सफर भी आसान होगा।

जयपुर को मिली PM e-बसों की सौगात, सीएम भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, अब सफर होगा स्मार्ट और प्रदूषण मुक्त

पिंकसिटी के लोगों का लंबे समय से चल रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राजधानी जयपुर में शनिवार से प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनपथ से हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया।

ई-बसों के संचालन के साथ ही जयपुर का सार्वजनिक परिवहन तंत्र और अधिक आधुनिक, सुविधाजनक तथा पर्यावरण-अनुकूल बन गया है। फिलहाल 31 इलेक्ट्रिक बसों को शहर की विभिन्न रूटों पर उतारा गया है, जबकि चरणबद्ध तरीके से कुल 150 ई-बसों को जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (JCTSL) के बेड़े में शामिल किया जाएगा।

इन बसों का ट्रायल 26 फरवरी से किया जा रहा था। सफल परीक्षण के बाद अब इन्हें आम जनता के लिए शुरू कर दिया गया है। नई ई-बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

ई-बस सेवा के सुचारू संचालन को लेकर सांगानेर आगार को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी चालक और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं ताकि शुरुआती दिनों में संचालन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को बेहतर सफर मिलेगा, बल्कि शहर में प्रदूषण कम करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। जयपुर में ई-बसों की शुरुआत के साथ ही सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


देश-दुनिया की हर बड़ी और ताजा खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहिए PK TIMES के साथ। हमारी टीम हर पल आपको सटीक, तेज और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए तैयार है। राजनीति से लेकर जन सरोकार सहित हर महत्वपूर्ण अपडेट अब एक ही प्लेटफॉर्म पर। PK TIMES ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें और कहीं भी,कभी भी खबरों से अपडेट रहें।