सोना-चांदी में आई गिरावट, MCX पर दोनों धातुओं में दबाव; निवेशकों की नजर फेड के फैसले पर

सोना-चांदी खरीदारी करने वालों के लिए खुशखबरी है, दोनों में गिरावट दर्ज की गई है।

सोना-चांदी में आई गिरावट, MCX पर दोनों धातुओं में दबाव; निवेशकों की नजर फेड के फैसले पर

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार, 18 जून को गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते बुलियन बाजार दबाव में नजर आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

एमसीएक्स पर अगस्त वायदा सोना 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,483 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं जुलाई वायदा चांदी 1.99 प्रतिशत टूटकर 2,46,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और ब्याज दरों को लेकर निवेशकों की सतर्कता का असर कीमती धातुओं पर देखने को मिल रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के हालिया संकेतों के बाद निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों को लेकर नई रणनीति बना रहे हैं, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

उधर, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 15,110 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जबकि चांदी की कीमत 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर इंडेक्स की चाल और केंद्रीय बैंकों की नीतियां सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय करेंगी। ऐसे में निवेशकों की नजर अब वैश्विक आर्थिक घटनाक्रमों पर टिकी हुई है।


दिल्ली में आज सोने की कीमत (Gold-Silver Rate)
24 कैरेट सोना (99.9% शुद्धता): ₹1,51,250 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना (91.6% शुद्धता): ₹1,38,650 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना (75% शुद्धता): ₹1,13,470 प्रति 10 ग्राम


मुंबई में आज सोने की कीमत (Gold-Silver Rate)
24 कैरेट सोना (99.9% शुद्धता): ₹1,51,100 प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना (91.6% शुद्धता): ₹1,38,500 प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट सोना (75% शुद्धता): ₹1,13,320 प्रति 10 ग्राम

नागपुर में आज सोने की कीमत (Gold-Silver Rate)
24 कैरेट सोना (99.9% शुद्धता): ₹15,110 प्रति ग्राम

22 कैरेट सोना (91.6% शुद्धता): ₹13,850 प्रति ग्राम

18 कैरेट सोना (75% शुद्धता): ₹11,332 प्रति ग्राम

देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।