झालमुड़ी वाला बनेगा लखपति, PM मोदी के 10 के नोट की बोली 1 लाख...!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान एक दुकानदार से 10 रुपये की झालमुड़ी खाई। पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ लेकिन अब उस दुकानदार के पास 10 रुपये के नोट के बदले एक लाख रुपये तक देने वाले लोग आ रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान एक दुकानदार से 10 रुपये की झालमुड़ी खाई। पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ लेकिन अब उस दुकानदार के पास 10 रुपये के नोट के बदले एक लाख रुपये तक देने वाले लोग आ रहे हैं। जिस नोट से पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाई दुकानदार ने उसे सहेजकर रखा और अगले ही दिन लोग उस नोट को पीएम मोदी की धरोहर के रूप में देख रहे हैं।

पीएम मोदी के जाने के बाद उस दुकानदार के पास लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. स्थानीय जानकारों के मुताबिक कुछ उत्साही प्रशंसकों और संग्रहकर्ताओं ने उस नोट के लिए ऊंची बोलियां लगानी शुरू कर दी, सोशल मीडिया पर भी लोग उस नोट की कीमत आंकने लगे, एक लाख रुपये तक लोग देने को तैयार हो गए. लोग इसे सौभाग्य का प्रतीक और ऐतिहासिक धरोहर के तौर पर देख रहे हैं।
दुकानदार ने नोट बेचने से किया इनकार !
दुकानदार अब इस नोट के मिलने के बाद किसी भी कीमत पर इसे बेचने से इनकार कर चुका है, दुकानदार का कहना है कि वो इस नोट को नहीं देगा. उसकी दुकान पर पीएम मोदी का आना और अपने हाथों से नोट देना उसके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। अब दुकानदार उस नोट को फ्रेम करवाकर अपनी दुकान में याद के तौर पर रखना चाहता है।
JP Sharma 
