Motorola Edge 70 Fusion : प्रीमियम डिजाइन के साथ तगड़ी परफॉर्मेंस, कैमरा ऐसा कि Dslr भी फेल...जानें फीचर्स

Motorola Edge 70 Fusion जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। Flipkart टीजर से नाम और कलर ऑप्शन कन्फर्म, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz OLED डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा, 7000mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स की चर्चा।

Motorola Edge 70 Fusion : प्रीमियम डिजाइन के साथ तगड़ी परफॉर्मेंस, कैमरा ऐसा कि Dslr भी फेल...जानें फीचर्स
Motorola Edge 70 Fusion

स्मार्टफोन ब्रांड Motorola अपनी Edge सीरीज में 2026 का पहला डिवाइस Motorola Edge 70 Fusion लाने की तैयारी में है। फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर टीज किया गया है, जिससे इसके नाम और कुछ कलर वेरिएंट की पुष्टि हो गई है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक लॉन्च डेट घोषित नहीं की है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि भारत में इसकी एंट्री जल्द हो सकती है।

23 फरवरी को मिलेंगी और जानकारी

Flipkart ऐप पर जारी टीजर के मुताबिक 23 फरवरी को डिवाइस से जुड़ी और अहम जानकारियां साझा की जाएंगी। प्रमोशनल विजुअल में डिजाइन और बड़ी बैटरी पर खास जोर दिया गया है। फोन को Pantone-प्रेरित शेड्स जैसे ब्लू सर्फ, कंट्री एयर और सिल्हूट में दिखाया गया है, जिनमें लेदर-स्टाइल टेक्सचर फिनिश नजर आती है।

टीजर में एक लाइन—“ऐसा लेंस जो वो कैप्चर करे जो दूसरे नहीं कर पाते”—फोन के 50MP Sony Lytia प्राइमरी कैमरे की ओर इशारा करती है।

कलर

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिवाइस ब्लू सर्फ, कंट्री एयर, ओरिएंट ब्लू, स्पोर्टिंग ग्रीन और सिल्हूट रंगों में आ सकता है। साथ ही इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की संभावना जताई जा रही है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाएगी।

प्रोसेसर और मेमोरी

लीक मार्केटिंग इमेज के मुताबिक फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। 12GB रैम वेरिएंट की जानकारी सामने आई है, जबकि 8GB मॉडल भी बाजार में उतारा जा सकता है।

डिजाइन और डिस्प्ले

Motorola Edge 70 Fusion में कर्व्ड एज के साथ स्लिम बॉडी डिजाइन देखने को मिल सकता है। पीछे की ओर टेक्सचर्ड फिनिश और बीच में मोटोरोला का लोगो होगा। कैमरा मॉड्यूल स्क्वायर शेप में हल्का उभरा हुआ रहेगा, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश शामिल होगा।

फ्रंट साइड पर पतले बेजल वाला कर्व्ड डिस्प्ले और सेंटर होल-पंच कैमरा मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसमें 6.78-इंच का क्वाड-कर्व्ड OLED पैनल हो सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से सुरक्षित रहेगा।

कैमरा और बैटरी

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि बाकी है, लेकिन लीक और टीजर से साफ है कि Edge 70 Fusion प्रीमियम डिजाइन, दमदार बैटरी और अपग्रेडेड कैमरा फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है।