महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर का सभा मंडप गिरा, 6 श्रद्धालुओं की मौत

महाराष्ट्र के परभणी जिले में हनुमान मंदिर का सभा मंडप गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: हनुमान मंदिर का सभा मंडप गिरा, 6 श्रद्धालुओं की मौत

महाराष्ट्र के परभणी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यशवाड़ी देवस्थान स्थित हनुमान मंदिर का सभा मंडप (हॉल) अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 6 श्रद्धालुओं के शव निकाले जा चुके हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कई लोग घायल हुए हैं, जबकि आशंका है कि 30 से 40 लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ समेत राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की है। वहीं, सभा मंडप गिरने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं