साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला : कंपाउंडर के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ़्तारी की तैयारी तेज

साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में SIT की जांच तेज, इंजेक्शन देने वाले कंपाउंडर पर केस दर्ज। पिता की तबीयत बिगड़ी, सोशल मीडिया पोस्ट और मेडिकल रिपोर्ट भी जांच के दायरे में। जानें ताज़ा अपडेट।

साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला : कंपाउंडर के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ़्तारी की तैयारी तेज
Sadhvi Prem Baisa

बहुचर्चित साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामले में अब पुलिस जाँच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। मामले में पुलिस ने कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और किसी भी समय गिरफ्तारी की कार्रवाई हो सकती है। जांच एजेंसियों के अनुसार मामले में कई अहम सबूत सामने आए हैं, जिनके आधार पर कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।

जांच में सामने आया है कि विशेष जांच टीम (SIT) की पड़ताल के दौरान कई महत्वपूर्ण पहलुओं में लापरवाही के संकेत मिले हैं। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की गई। फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विस्तृत जांच के बाद केस दर्ज करने का निर्णय लिया गया है।जांच अधिकारियों को मेडिकल प्रक्रिया और उपचार से जुड़े कुछ बिंदुओं पर गंभीर सवाल मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस ने संबंधित कंपाउंडर की भूमिका को जांच के दायरे में लिया है। अब पुलिस पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

पूरे मामले की जांच राजस्थान पुलिस की टीम द्वारा जारी है और अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल बोरानाडा थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।