उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट आज जारी, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म,यहां करें चेक

Uttarakhand Board of School Education के 2.15 लाख से ज्यादा छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट आज जारी, 2 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म,यहां करें चेक
Uk Board result declear

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद (UBSE) के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। शनिवार सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा करेंगे। इसके बाद छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

2.15 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल

इस साल कुल 2,15,262 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

  • हाईस्कूल: 1,12,276 छात्र
  • इंटरमीडिएट: 1,02,986 छात्र

परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि 27 मार्च से 10 अप्रैल तक कॉपियों का मूल्यांकन किया गया।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र:

  • UBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर
  • रोल नंबर डालकर अपना परिणाम देख सकते हैं

सुधार परीक्षा के नतीजे भी साथ

बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के मुताबिक, इस बार 2025 की सुधार परीक्षा (द्वितीय) के परिणाम भी साथ ही जारी किए जाएंगे।

हेल्पलाइन नंबर जारी

रिजल्ट से जुड़े सवालों और स्क्रूटनी जैसी प्रक्रियाओं के लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:

  • सीपी रतूड़ी: 6396178537
  • शैलेंद्र जोशी: 7055513072
  • राजीव रावत: 7830403040

छात्रों के लिए अहम दिन

आज का दिन उत्तराखंड के लाखों छात्रों के लिए बेहद अहम है। रिजल्ट के साथ ही उनके आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय होगी, इसलिए सभी की नजरें सुबह 10 बजे पर टिकी हैं।