अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, साइबर सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
Akshay Kumar की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस घटना ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन प्राइवेसी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी से ऑनलाइन न्यूड तस्वीरें मांगने के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र साइबर के ADGP यशस्वी यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान दी।
ऑनलाइन गेम के दौरान हुआ मामला
बताया गया कि यह घटना उस समय सामने आई जब एक ऑनलाइन गेम खेलते हुए आरोपी ने अक्षय कुमार की नाबालिग बेटी से न्यूड फोटो की मांग की। बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने परिवार को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा और कार्रवाई की गई।
साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम में हुआ खुलासा
यह जानकारी मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में आयोजित साइबर अवेयरनेस सेशन के दौरान साझा की गई। कार्यक्रम में पहले का एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें अक्षय कुमार ने अक्टूबर 2025 में इस घटना का जिक्र किया था।
बच्चों के लिए ‘साइबर पीरियड’ की मांग
अक्षय कुमार ने इस घटना के बाद राज्य में स्कूली बच्चों के लिए साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने है की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से आग्रह किया था कि स्कूलों में हर हफ्ते एक “साइबर पीरियड” शुरू किया जाए, ताकि बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचने की जानकारी मिल सके।
बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा कितना बड़ा मुद्दा बन चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि अभिभावकों और स्कूलों—दोनों को मिलकर बच्चों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक करना होगा।
Saloni Kushwaha 
