हाथ से ग्रेनाइट बम बनाने वाला वांटेड धन सिंह गिरफ्तार, 51 मामलों में था फरार

राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अजमेर जिले की सरवाड़ थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजस्थान के टॉप 25 वांटेड अपराधियों में शामिल धन सिंह उर्फ आकर्षक को गिरफ्तार कर लिया है

हाथ से ग्रेनाइट बम बनाने वाला वांटेड धन सिंह गिरफ्तार, 51 मामलों में था फरार

अजमेर। राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अजमेर जिले की सरवाड़ थाना पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजस्थान के टॉप 25 वांटेड अपराधियों में शामिल धन सिंह उर्फ आकर्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, धन सिंह हाथ से ग्रेनेड बम बनाने में माहिर था और लंबे समय से फरार चल रहा था।

 51 आपराधिक मामले दर्ज,

पुलिस के अनुसार धन सिंह पर अब तक कुल 51 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
इनमें फायरिंग, हत्या का प्रयास, अपहरण, फिरौती, लूटपाट, अवैध हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। धन सिंह का आतंक जयपुर ग्रामीण, अजमेर और सरवाड़ थाना क्षेत्रों में फैला हुआ था। सूत्रों के अनुसार, धन सिंह कई बार अपने गैंग के साथ पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला था, और इलाके में हथियारों की सप्लाई चेन भी चला रहा था।

 पुलिस मुठभेड़ जैसी कार्रवाई में गिरफ्तारी

अजमेर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धन सिंह मोटरसाइकिल पर सरवाड़ क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक से भागने लगा। इस दौरान उसका पुलिस से झड़प जैसी स्थिति भी बनी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। अजमेर एसपी ने बताया कि धन सिंह पर जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा ₹10,000 और अजमेर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसे सघन पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

  कई वारदातों के राज खुलने की संभावना

पुलिस का मानना है कि धन सिंह से पूछताछ में राजस्थान के कई जिलों में हुए हथियार तस्करी और गैंग वार की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि उसने हाथ से ग्रेनेड बम बनाने की तकनीक कहां से सीखी और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की।

 पुलिस की बड़ी सफलता

अजमेर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धन सिंह की गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है। “धन सिंह लंबे समय से फरार था और उसके गैंग की वजह से कई जिलों में दहशत का माहौल था। उसकी गिरफ्तारी से अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।”