Alwar News: अमित शाह के दौरे से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव हिरासत में, 20-25 कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने का दावा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया। अमित शाह के अलवर दौरे से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध और नजरबंदी का दावा।
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में रविवार, 16 अगस्त को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलराम यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और थाने के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुट गए। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलवर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस बलराम यादव को खैरथल थाने लेकर गई, जहां उन्हें निगरानी में रखा गया है। कार्रवाई के बाद इलाके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
20-25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने का दावा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी से जुड़े करीब 20 से 25 लोगों को पूरी रात एक निजी होटल में नजरबंद रखा गया था। रविवार सुबह होटल के बाहर कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने लगी, जिसके बाद पुलिस ने बलराम यादव समेत कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर खैरथल थाने पहुंचाया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, वे अलवर में अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन और काले झंडे दिखाने की तैयारी कर रहे थे। इसी के चलते पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई

