कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन, पुलिस कर रही मामले की जांच
'कुमकुम भाग्य' फेम टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का मुंबई के नालासोपारा स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
‘कुमकुम भाग्य’ फेम टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनकी उम्र 30 वर्ष थी और वे नालासोपारा, मुंबई में अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ रहती थीं। रविवार शाम करीब 6:30 बजे के बीच उनका शव घर में फांसी से लटका हुआ मिला।
पुलिस के मुताबिक, उनकी बहन उस समय घर से बाहर गई हुई थीं, और जब वह लौटीं, तब घटना का पता चला। संचिता की मौत की खबर ने टीवी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
संचिता उगले ने टीवी के साथ फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था, जिसमें वे विक्की कौशल के साथ नजर आई थीं। उनके परिवार और दोस्तों को इस खबर से गहरा धक्का लगा है, और अभी पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Saloni Kushwaha 
