बेटे के टिकट पर फिर ब्रेक, राजेंद्र राठौड़ की नाराजगी ने बढ़ाई मुश्किलें - सीधी बात

राजस्थान बीजेपी में राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह के टिकट को लेकर विवाद चर्चा में है। RCA चुनाव के बाद चूरू जिला परिषद टिकट पर भी सवाल उठे।

बेटे के टिकट पर फिर ब्रेक, राजेंद्र राठौड़ की नाराजगी ने बढ़ाई मुश्किलें - सीधी  बात

राजस्थान बीजेपी में वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ के टिकट को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। पहले राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में पराक्रम सिंह को नामांकन वापस लेना पड़ा और अब चूरू जिला परिषद चुनाव में उनका टिकट होल्ड होने की चर्चा ने राठौड़ की नाराजगी बढ़ा दी है। राठौड़ ने सवाल उठाया है कि जब दूसरे परिवारों में तीन-तीन टिकट दिए जा सकते हैं, तो उनके परिवार की दावेदारी पर बार-बार रोक क्यों लगती है? हालांकि, उन्होंने कार्यकर्ताओं से टिकट किसी को भी मिलने पर बीजेपी के कमल के साथ खड़े रहने की अपील की है। इस पूरे विवाद ने पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की भूमिका, परिवारवाद और संगठनात्मक फैसलों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अब नजर बीजेपी नेतृत्व के रुख और चुनाव में इसके राजनीतिक असर पर है।