कांग्रेस का 43 घंटे का संघर्ष न एफआईआर हुई, पुलिस झुकी ! - सीधी बात
जयपुर में रितु बराला मामले में नई एफआईआर की मांग को लेकर कांग्रेस का 43 घंटे का धरना खत्म हो गया। अब पार्टी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाएगी।
जयपुर में एनएसयूआई नेता रितु बराला के साथ कथित मारपीट के मामले को लेकर कांग्रेस ने करीब 43 घंटे तक पुलिस कमिश्नरेट के बाहर धरना देकर नई एफआईआर दर्ज करने की मांग की। राहुल गांधी के निर्देश के बाद गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में अशोक गहलोत, टीकाराम जूली, प्रताप सिंह खाचरियावास समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ और डोटासरा के घायल होने की खबर सामने आई। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने पहले से दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज होने का हवाला देते हुए जयपुर में नई एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। 43 घंटे बाद कांग्रेस ने धरना खत्म कर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया। अब सवाल यह है कि इतने लंबे आंदोलन के बावजूद नई एफआईआर दर्ज नहीं होने से कांग्रेस को क्या हासिल हुआ, पुलिस ने कानूनी स्थिति स्पष्ट करने में इतना समय क्यों लिया और रितु बराला के आरोपों की निष्पक्ष जांच आखिर कैसे होगी?

