अलवर में फिल्मी स्टाइल चोरी, क्रेटा कार मिनटों में पार
अलवर के एनईबी क्षेत्र में डॉक्टर की लग्जरी क्रेटा कार चोरों ने हाईटेक तरीके से मिनटों में चुरा ली। वारदात CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी।
राजस्थान के अलवर शहर में एनईबी थाना क्षेत्र के 245 सुभाष नगर में रविवार तड़के एक ऐसी चोरी हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। ज्योति चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र मित्तल की अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम से लैस लग्जरी क्रेटा कार को चोरों ने फिल्मी अंदाज में चंद मिनटों में पार कर दिया।
घटना रविवार सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। डॉ. मित्तल ने बताया कि चोर स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आए थे और बेहद प्रोफेशनल तरीके से उनकी गाड़ी को निशाना बनाया। हैरानी की बात यह है कि जिस कार को बिना रिमोट के खोलना लगभग नामुमकिन माना जाता है, उसे चोरों ने पलक झपकते ही खोल लिया और फरार हो गए।
Ayush Pareek 
