बांसवाड़ा में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: फर्जी डिग्री मामले में 18 PTI शिक्षक बर्खास्त
राजस्थान के बांसवाड़ा में शिक्षा विभाग ने फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने वाले 18 शारीरिक शिक्षकों को बर्खास्त किया। PTI भर्ती 2018 घोटाले में जांच के बाद कार्रवाई।
शिक्षा विभाग ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में उठाए सख्त कदम 18 शारीरिक शिक्षकों को सेवा से किया बर्खास्त। इन शिक्षकों पर भर्ती के दौरान संदिग्ध और फर्जी शैक्षणिक डिग्रियों के आधार पर नौकरी हासिल करने का आरोप था. लंबे समय से चल रही जांच के बाद यह कार्रवाई की गई. मामला वर्ष 2018 में आयोजित पीटीआई भर्ती परीक्षा से जुड़ा हुआ है. उस समय भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं. शिकायतों के आधार पर जांच शुरू की गई जिसमें कई अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यताओं पर गंभीर सवाल उठे.
दस्तावेजों की गहन जांच
बांसवाड़ा में चिन्हित किए गए 18 शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई. यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है. जांच रिपोर्ट विशेष संचालन समूह यानी SOG को सौंपी गई. रिपोर्ट में डिग्रियों को संदिग्ध पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल बर्खास्तगी की कार्रवाई की.
स्कूलों में खाली हुए पद
शिक्षकों के हटने के बाद जिले के कई सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षक के पद खाली हो गए हैं. इसका सीधा असर विद्यार्थियों की खेलकूद गतिविधियों और शारीरिक शिक्षा पर पड़ सकता है. हालांकि शिक्षा विभाग का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था जल्द की जाएगी ताकि छात्रों की पढ़ाई और गतिविधियां प्रभावित न हों.
आगे भी जारी रहेगी जांच
अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई अंतिम नहीं है. जांच अभी जारी है और यदि आगे चलकर अन्य मामलों में भी गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित शिक्षकों पर भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे मामले ने भर्ती प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
बर्खास्त किए गए शिक्षक
विनोद पाटीदार (राउमावि बारीगामा, बागीदौरा)
सुनील पाटीदार (राउमावि सरेड़ी छोटी, गढ़ी)
लक्ष्य पाटीदार (राउमावि टामटिया, आनंदपुरी)
अंकित पाटीदार (राउमावि सालिया, गांगडतलाई)
देवेग सिंह (राउप्रावि राजपुरा, आनंदपुरी)
दिलीप पाटीदार (राउमावि खेड़ावड़ली पाड़ा, बांसवाड़ा)
जयेश पाटीदार (राउमावि भानों का पारड़ा, अरना)
लक्ष्मण पाटीदार (राउमावि ईटाला, सज्जनगढ़)
रौनक कलाल (राउप्रावि सोडाला दुदा, गांगड़तलाई)
प्रवीण कुमार (राउप्रावि सिंगपुरा, बांसवाड़ा)
यश जोशी (राउमावि गरिया, घाटोल)
ईश्वर पाटीदार (राउमावि करणपुर, गढ़ी)
कमलेश पाटीदार (राउमावि कडदा, आनंदपुरी)
अक्षय गुर्जर (राउमावि मियासा, घाटोल)
भीमसिंह (राउप्रावि गोडा, सज्जनगढ़)
जिगर पाटीदार (राउमावि जीवाखंटा, सज्जनगढ़)
लवीश पाटीदार (राउप्रावि नवापाड़ा, कुशलगढ़)
जगदीशचंद्र पाटीदार (राप्रावि यावत, सज्जनगढ़)
Ayush Pareek 
