दुनिया के 40+ ग्लोबल CEOs और टेक दिग्गज दिल्ली में जुटे
नई दिल्ली के भारत मंडपम में INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 का आगाज़ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए AI को ‘सभी के कल्याण’ का माध्यम बताया। पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन में 40+ वैश्विक CEOs, 20 राष्ट्रीय प्रमुख और नीति-निर्माता भाग ले रहे हैं। AI गवर्नेंस, डेटा गोपनीयता, स्टार्टअप इनोवेशन और वैश्विक नीतिगत ढांचे पर व्यापक चर्चा होगी।
ई दिल्ली : भारत में AI के भविष्य और वैश्विक नेतृत्व को लेकर इस वर्ष का सबसे बड़ा आयोजन INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो गया है। इस पांच दिवसीय शिखर सम्मलेन में दुनिया भर के 40 से अधिक प्रमुख CEOs, 20 राष्ट्रीयध्यक्ष, नीति -निर्माता और टेक निवेशक भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मलेन के उद्घाटन में कहा की यह सम्मलेन "सभी के कल्याण, सभी के सुख के लिए AI विषय पर केंद्रित है और भारत को वैश्विक AI सहयोग के लिए एक मंच बनाने का लक्ष्य है।"
INDIA AI IMPACT SUMMIT 2026 का मुख्या उद्देश्य AI तकनीक के सामाजिक, आर्थिक और नैतिक प्रभाव पर वैश्विक चर्चा को आगे बढ़ाना है। इसमें AI के उपयोग को समान, सुरक्षित, और जिम्मेरदार बनाने के मसलों पर विचार होगा, खासकर विकासशील देशो के लिए। सम्मलेन में AI मॉडल्स, डेटा गोपनीयता, AI गवर्नेंस, तथा नए वैश्विक AI नीतिगत ढांचे पर चर्चा होगी। इसके साथ ही भारत के स्थानीय AI स्टार्टअप, AI भाषा के समाधान, और विश्व-स्तरीय AI निवेश योजनाएं भी मंच पर दिखेंगे।
सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रमुख आंतरिक और वैश्विक नेताओं की सूचि में शामिल है :
Google के CEO - Sundar Pichai
OpenAI के CEO - Sam Altman
Google DeepMind के CEO - Demis Hassabis
Anthropic के CEO - Dario Amodei
Microsoft के प्रेजिडेंट - Brad Smith
साथ ही कई बड़े भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस लीडर भी शामिल हैं। हालांकि Nvidia के CEO Jensen Huang इस सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे, कंपनी का प्रतिनिधि दल उपस्थित रहेगा।
इस सम्मेलन में कुछ मुख्य आकर्षण केंद्र भी रहेंगे जैसे की :
700+ सत्र, 300+ प्रदर्शक और विभिन्न तकनीकी वर्कशॉप कार्यक्रम होंगे।
AI एक्सपो में प्रमुख तकनीकी, मॉडल और नए AI गैजेट्स दिखाए जायेंगे।
UPI ONE WORLD सुविधा को अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों के लिए पेश किया गया है, जिससे वे भी भारत डिजिटल भुगतान नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे।
विश्लेषकों का मानना है की इस सम्मेलन से भारत की वैश्विक AI नीतिगत नेतृत्व की भूमिका और मजबूती पायेगी। सम्मेलन ऐसे समय में आयोजित हो रहा है जब दुनिया भर के देश AI नैतिक उपयोद, रोजगार, और सुरक्षा रणनीति जैसे विषयों पर बातचीत बढ़ा रहे है।
Hindu Solanki 
