जयपुर में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, पदयात्रा रोकी गई
जयपुर में महिला आरक्षण विधेयक को समर्थन नहीं देने पर भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दीया कुमारी ने पदयात्रा को रवाना किया, जिसे पुलिस ने बीच में रोक दिया।
जयपुर : लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को सपोर्ट नहीं करने पर भाजपा आज विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। भाजपा की महिला कार्यकर्ता जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाल रही है। पदयात्रा को भाजपा ऑफिस से शहीद स्मारक के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रवाना किया।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ पदयात्रा का नेतृत्व कर रही हैं। भाजपा ऑफिस से महिला कार्यकर्ता हाथों में बैनर लेकर शहीद स्मारक के लिए रवाना हुई। वहीं पुलिस ने पदयात्रा को कमिश्नरेट के सामने बेरीकेडिंग लगाकर रोक दिया। पदयात्रा में शामिल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने घृणित काम किया हैं। इसका भुगतान कांग्रेस को करना पड़ेगा। इससे पहले बीजेपी ऑफिस में सभा का आयोजन भी किया गया था।
Ayush Pareek 
