योग दिवस से पहले CM भजनलाल शर्मा, डिप्टी CM बैरवा ने किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से की विशेष अपील
योग दिवस से पहले राजस्थान सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है, सीएम भजनलाल शर्मा ने जनता से योग करने की अपील भी की है।
12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर क्रीड़ा भारती राजस्थान और आरएसी जवानों के साथ योग एवं प्राणायाम अभ्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की आधारशिला बताते हुए प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया.


योग: कर्मसु कौशलम् ये पोस्ट की डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने. राजकीय आवास 384 के उद्यान परिसर में परिवार और स्टाफ के साथ विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं के साथ योगाभ्यास किया। योग हमारे शरीर को ऊर्जा, मन को स्थिरता और जीवन को संतुलन प्रदान करने की प्रभावी साधना है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति, एकाग्रता और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।


प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि आप सभी से आग्रह है कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। साथ ही, आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर योग के इस जनआंदोलन को मजबूत बनाएं।
देश-दुनिया की हर अपडेट खबरें सिर्फ यहां मिलेगी। PK टाइम्स पर हर पल की जानकारी सबसे पहले, क्योंकि हमारी टीम रहती है हर पल तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहिए अपडेट। प्ले स्टोर से PKTIMES एप भी डाउनलोड कर आप देख सकते हैं तमाम खबरें।।

