काकिनाडा-हिसार स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ा, सीकर-रींगस में स्टॉपेज
गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए काकिनाडा-हिसार स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ाया गया। सीकर और रींगस में भी स्टॉपेज मिलेगा।
गर्मियों की छुट्टियों में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल ट्रेन का फेरा बढ़ाया है। यह ट्रेन हरियाणा को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र होते हुए आंध्र प्रदेश से जोड़ती है।
सीकर जिले के सीकर जंक्शन और रींगस जंक्शन पर इस ट्रेन का स्टॉपेज रहेगा। ऐसे में साउथ से आने वाले यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा मिलेगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के चीफ PRO अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 07717/07718, काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल को काकिनाडा टाउन से 1 मई को हिसार से चलेगी।
काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में 2 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 3 सैकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 8 स्लीपर और 4 जनरल कैटेगरी के कोच समेत कुल 24 कोच होंगे।
Ayush Pareek 
