दिल्ली मर्डर केस: आरोपी राहुल मीणा गिरफ्तार, अलवर कनेक्शन

दिल्ली में युवती की हत्या और दुष्कर्म मामले में आरोपी राहुल मीणा गिरफ्तार। अलवर कनेक्शन सामने आया, पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में।

दिल्ली मर्डर केस: आरोपी राहुल मीणा गिरफ्तार, अलवर कनेक्शन

दिल्ली को दहला देने वाली घटना जिसमें एक 22 साल की लड़की की घर में घुसकर दिन दहाड़े हत्या और कथित तौर पर बलात्कार मामला पूरे देश में सुर्खिया बना हुआ है. हालांकि इस वारदात के मुख्य आरोपी राहुल मीणा जो अलवर के राजगढ थाना क्षेत्र का निवासी है. उसे दिल्ली पुलिस ने द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन हैरान कर देना वाली बात है कि राहुल ने दिल्ली की वारदात से पहले अपने गांव में अपने दोस्त की पत्नी को हवस का शिकार बनाया, इस मामले में राजगढ थाने में भी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ. राहुल की गिरफ्तारी के बाद अलवर पुलिस राहुल को प्रोडक्शन वारंट पर अलवर लाने की तैयारी में जुटी है.

राहुल मीणा जो बारहवीं कक्षा तक पढ़ा है, दौसा में पढ़ाई की और राजगढ में कोचिंग ली, राहुल अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन गेम के जरिए जुआ भी खेलता था. जिसमें वह पांच लाख रु तक जीता. लेकिन बाद में जुए में पैसा हारने से वह कर्जे में आ गया था. घटना से पहले उसने घर के तीन मोबाइल तक बेच डाले थे. राहुल की मां का कहना है उसे उसके दोस्त ने गेम खेलने के लिए बुलाया था और लेन देन के चलते राहुल का मोबाइल उसने अपनी बीबी को दे दिया. जिसके बाद राहुल पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया. राहुल की मां का कहना है वह किसी से कोई झगड़ा नहीं करता शांत रहता और घर के काम करवाता था, वह दिल्ली में कही नौकरी करता था और डेढ़ महीने पहले वह गांव आया था.

इस मामले में राहुल के चाचा और चचेरी बहन का कहना है वह पढ़ाई में भी अच्छा था, उसे उसके पिता ने दिल्ली में उस अफसर के घर पर नौकरी पर लगवाया था, वही उसकी चचेरी बहन ने बताया वह ऑनलाइन गेम खेलता था. जिसमें वह पांच लाख जीता भी था उसके बाद वह एक लाख रु हार गया जिसके चलते वह दबाव में था.

राहुल के खिलाफ राजगढ थाने में दर्ज मुकदमे के मामले में जांच डीएसपी मनीषा कर रही हैं. वहीं एसपी सुधीर चौधरी ने बताया राहुल को प्रोडक्शन वारंट पर अलवर लाया जाएगा और अभी मामले की जांच की जा रही है.

आरोप है कि राहुल मीणा ने दिल्ली में वारदात से पहले राजगढ में अपने दोस्त की पत्नी को हवस का शिकार बनाया. उसके बाद वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर पहुंच कर एक एंबुलेंस के जरिए दिल्ली पहुंचा. जहां से वह दिल्ली में अमर कॉलोनी पहुंचा जहां उसके द्वारा आईआरएस अधिकारी के घर में घुसकर उसकी बेटी की हत्या और कथित तौर बलात्कार के आरोप सामने आए.