राजस्थान में एलपीजी के नए कनेक्शन पर रोक, पीएनजी अपनाने की अपील
राजस्थान में LPG सप्लाई सामान्य है, लेकिन नए कनेक्शन पर रोक लगी है। जयपुर में घरेलू सिलेंडर ₹916.50 पर स्थिर, सरकार ने PNG अपनाने की अपील की।
राजस्थान में एलपीजी सप्लाई पूरी तरह सामान्य बानी हुई है, पर नए कनेक्शन पर फिलहाल रोक लगाई गयी है। जयपुर में घरेलु सिलेंडर की कीमत 916.50 रूपए पर स्थिर बानी हुई है। सरकार ने सप्लाई सामान्य बताते हुए लोगों को अफवाहों से बचने और पीएनजी गैस कनेक्शन को अपनाने की अपील की गयी है।
ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव का असर अब भारत के घरेलू ऊर्जा क्षेत्र पर भी दिखने लगा है. पश्चिम एशिया में जारी अस्थिरता के कारण सरकार ने एहतियातन LPG के नए कनेक्शन पर कथित तौर पर रोक लगा दी है. अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में प्राथमिकता मौजूदा उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने की है.
बता दें कि पश्चिम एशिया के तनाव से आयातित सप्लाई पर दबाव बढ़ रहा है. यही वजह है कि सरकार अब PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) नेटवर्क के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रही है. पिछले एक महीने में देश भर में करीब 41,000 उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किए हैं, क्योंकि उन्हें पीएनजी की सुविधा मिल गई है. वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है. रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं और स्टॉक पर्याप्त है.
जयपुर में आज यानी 24 अप्रैल को घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कमर्शियल गैस के दाम बढ़े हुए हैं. घरेलू LPG (14.2 Kg): ₹ 916.50 और कमर्शियल LPG (19 Kg): ₹ 2,106.00 (₹ 193 की वृद्धि के साथ) देखी गई है.
Ayush Pareek 
