सीकर में स्टूडेंट्स की मारपीट का वीडियो वायरल, 4 युवक गिरफ्तार, मांगी माफी
सीकर के उद्योग नगर में स्टूडेंट्स की मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा। आरोपियों ने गलती मानते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने का भरोसा दिया।
सीकर के उद्योग नगर इलाके में पिछले दिनों स्टूडेंट्स के बीच मारपीट का वीडियो शेयर हुआ। वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले चारों लड़कों को पकड़ा। लड़कों ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि हमने शिक्षा नगरी का नाम बदनाम किया था। लेकिन अब अच्छे नागरिक बनेंगे। दरअसल वायरल वीडियो पिपराली रोड का था। यहां शुक्रवार को धर्मकांटे के पास एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी। एक महिला बीच-बचाव करने के लिए आई थी इसके बावजूद भी मारपीट करने वाले नहीं माने।
अब पुलिस के सामने चारों लड़कों ने कहा कि हम सीकर शहर में कोचिंग करने के लिए आए थे। कोचिंग के दौरान हमारा छोटा सा विवाद हुआ। इस वजह से हमने सरेआम मारपीट की,जिसकी वजह से शिक्षा नगरी सीकर का नाम बदनाम हुआ और कोचिंग संस्थान का भी। अब हम कभी लड़ाई नहीं करेंगे और अच्छे नागरिक बनेंगे। न ही किसी को लड़ाई-झगड़ा करना देंगे। हमारे बीच समझौता हो चुका है,इसके लिए उद्योग नगर पुलिस को धन्यवाद।
Ayush Pareek 
