गैस सिलेंडर की किल्लत पर आया बड़ा अपडेट
Rajasthan Gas Cylinder Update: वैश्विक तनाव के बावजूद सरकार ने पर्याप्त गैस भंडार का दावा किया है और उपभोक्ताओं से अफवाहों के आधार पर घबराहट में खरीदारी न करने की अपील की है.
राजस्थान में आज घरेलू LPG के दाम स्थिर हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ₹193 की वृद्धि हुई है. वैश्विक तनाव के बावजूद सरकार ने पर्याप्त गैस भंडार का दावा किया है और उपभोक्ताओं से अफवाहों के आधार पर घबराहट में खरीदारी न करने की अपील की है.
राजस्थान के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर यह है कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद प्रदेश में घरेलू रसोई गैस की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में गैस का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.
आज राजस्थान के विभिन्न जिलों में घरेलू (14.2 Kg) और कमर्शियल (19 Kg) सिलेंडर की लेटेस्ट कीमतें यहां से जानें. बता दें कि घरेलू LPG सिलेंडर(14.2 Kg) के लेटेस्ट रेट जैसे-जयपुर ₹ 916.50,जोधपुर ₹ 920.50,अजमेर ₹ 918.00,बीकानेर ₹ 924.50,उदयपुर ₹ 944.50, चित्तौड़गढ़ ₹ 952.50 और चूरू में ₹ 943.00 बना हुआ है.
साथ ही कमर्शियल (19 Kg)सिलेंडर का रेट देखें तो जयपुर ₹ 2,106.00, जोधपुर ₹ 2,117.50, अजमेर ₹ 2,058.00, बीकानेर ₹ 2,140.50, उदयपुर ₹ 2,175.50, चित्तौड़गढ़ ₹ 2,193.00 और चूरू में ₹ 2,168.50 बाजार में भाव बने हुए हैं
राज्य में घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं. मार्च में हुई बढ़ोतरी के बाद वर्तमान में दरें ₹915 से ₹950 के बीच बनी हुई हैं. जयपुर में आज भी यह ₹916.50 पर बरकरार है. वहीं व्यावसायिक इस्तेमाल वाले 19 किलो के सिलेंडर में ₹193 का उछाल दर्ज किया गया है. इसकी कीमत अब ₹2,106 तक पहुंच गई है, जिससे रेस्टोरेंट और खान-पान का कारोबार करने वालों पर असर पड़ सकता है.
बाजार में फैली अफवाहों के बीच सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है.कई जगहों पर घबराहट में की जा रही 'पैनिक बाइंग' को देखते हुए सरकार ने कहा है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है.आपूर्ति प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू है.
Ayush Pareek 
