हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला

हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला, शीशे तोड़े गए। सांसद और ड्राइवर घायल, अस्पताल में भर्ती। BJP-TMC टकराव तेज।

हुगली में TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला

पश्चिम बंगाल के हुगली में सोमवार को TMC सांसद मिताली बाग की कार पर हमला हुआ। TMC का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने गोगहाट में उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला किया। हमला उस वक्त हुआ, जब मिताली बाग गोगहाट से आरामबाग में अभिषेक बनर्जी के रोड शो में शामिल होने जा रही थीं। हमले में कार के शीशे टूट गए। सांसद और उनके ड्राइवर को चोट आई है। दोनों को आरामबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

TMC ने अपने ट्वीट में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने धमकी दी थी कि जो भी घर से बाहर निकलेगा, उसे उल्टा लटका दिया जाएगा। उसी के बाद यह हमला हुआ।

बंगाल चुनाव के अपडेट्स…

  • उत्तर 24 परगना के जगदल में रविवार रात को BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।
  • इस दौरान पत्थरबाजी, फायरिंग और देशी बम भी फेंके गए।
  • इसमें तीन लोग घायल हुए, जबकि एक CISF जवान के पैर में गोली लगी है।
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तर 24 परगना में रैली की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बंगाल की दशा और दिशा दोनों बदलने वाली है।
  • यह चुनाव सिर्फ बंगाल ही नहीं, पूरे पूर्वी भारत का भविष्य तय करेगा।