जम्मू उधमपुर बस हादसा: 100 फीट खाई में गिरी बस, 21 की मौत, 29 घायल
जम्मू के उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा, ओवरलोड बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी। हादसे में 21 लोगों की मौत और 29 से ज्यादा घायल। पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया।
जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया जिसमे एक बस ने 21 लोगों की जान ले ली। आपको बता दे की रामनगर से आ रही बस कगोत के पास सड़क से करीब 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। न्यूज एजेंसीयों के मुताबिक इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 से ज्यादा यात्री घायल होने की संभावना जताई जा रही है। घायलों के मुताबिक बस ओवरलोड थी, और तेज रफ्तार में भी थी। कगोत नाले के पास अचानक बस का टायर फट गया। इससे ड्राइवर उसे कंट्रोल नहीं कर सका। और बस सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। घायलों का इलाज GMC ऊधमपुर में किया जा रहा है।
इधर, पीएम मोदी ने हादसे में मरने वाले लोगों के लिए संवेदना जताई और मृतकों के परिवार को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया है।
यात्री बोले- बस तेज रफ्तार में थी, टायर फटने से कंट्रोल छूटा
हादसे वाली जगह पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे की वजह बस का ओवरलोड और तेज रफ्तार होना था। घायल यात्रियों से पूछा गया तो वे बोले कि ड्राइवर बहुत तेज बस चला रहा था। बस का टायर फटने से वह स्पीड कंट्रोल नहीं कर सका। जिसके कारण वह करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गई।
Ayush Pareek 
