ग्राम विकास अधिकारियों ने जताया मुख्यमंत्री शर्मा का आभार

ग्राम विकास अधिकारियों ने सरकार की ओर से दी गई सौगातों पर आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया. सीएमआर में प्रदेश भर से बड़ी तादाद में ग्राम विकास अधिकारी पहुंचे.

ग्राम विकास अधिकारियों ने जताया मुख्यमंत्री शर्मा का आभार

प्रदेश के ग्राम विकास अधिकारियों ने सरकार की ओर से दी गई सौगातों पर आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया. सीएमआर में प्रदेश भर से बड़ी तादाद में ग्राम विकास अधिकारी पहुंचे. सीएम ने ग्राम विकास अधिकारियों से आव्हान किया कि वो प्रदेश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं, सरकार आपकी हर जरूरी मांगे मानने को तैयार है.

सीएमआर में आज प्रदेश भर के ग्राम विकास अधिकारी जुटे भजनलाल सरकार की ओर से दी गई सौगातों पर सीएम का आभार जताया. सीएम भजनलाल शर्मा ने इस मौके पर कहा कि ग्राम विकास अधिकारी गांव के विकास का आधार है. इसलिए वे सभी ग्रामीणों के विकास के सपनों को पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभाएं और जरूरतमंदों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं.