पंजाब मांगे रॉयल्टी, राजस्थान बोले- किस बात के पैसे ?
पंजाब ने राजस्थान से 1.44 लाख करोड़ रुपये की पानी की रॉयल्टी की मांग उठाई है। जानिए 1920 के समझौते, राजस्थान सरकार के विरोध और विवाद के कानूनी आधार से जुड़े अहम सवाल।
पंजाब सरकार ने राजस्थान से पानी की रॉयल्टी के रूप में 1.44 लाख करोड़ रुपये की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा के विशेष सत्र में यह मुद्दा उठाया, जबकि सिंचाई मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया। पंजाब का तर्क है कि राजस्थान को नदियों का पानी मिलने से फायदा हो रहा है, जबकि राज्य खुद जल संकट का सामना कर रहा है।

दूसरी ओर, राजस्थान सरकार इस मांग को खारिज कर चुकी है। विवाद के केंद्र में 1920 का ऐतिहासिक समझौता, पानी के बंटवारे के नियम और राज्यों के संवैधानिक अधिकार हैं। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के बीच इस मुद्दे के राजनीतिक मायने भी चर्चा में हैं। अब सवाल यह है कि 1.44 लाख करोड़ रुपये की मांग कानूनी और ऐतिहासिक तथ्यों पर कितनी खरी उतरती है और इस विवाद के बीच राजस्थान की जल सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।

