जोधपुर में सरकारी प्रिंसिपल पर बीच सड़क बेरहम हमला…कॉलेज छात्र मोहित गिरफ्तार

Jodhpur में एक चौंकाने वाली घटना में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर कॉलेज छात्र ने बीच सड़क हमला कर दिया। आरोपी ने प्रिंसिपल के चेहरे पर मुक्के मारे, पेट पर लात मारी और गला दबाकर जमीन पर पटक दिया। घायल प्रिंसिपल शिवराम की शिकायत पर बनाड़ थाना पुलिस ने सारण नगर निवासी आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जोधपुर में एक कॉलेज स्टूडेंट ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर बीच सड़क हमला कर दिया। युवक ने गाली-गलौज करते हुए प्रिंसिपल के चेहरे पर मुक्के मारे, पेट पर लात मारी और गला दबा दिया। इसके बाद जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।मामला बनाड़ थाना इलाके का है। लक्ष्मण नगर नांदड़ी निवासी 52 वर्षीय शिवराम, जो सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब 6:45 बजे वे श्रीराम कॉलोनी सारण नगर में स्कूटी रोककर फोन पर बात कर रहे थे। तभी पीछे से आए युवक ने उनकी स्कूटी को लात मारी और टोका-टाकी करने पर मारपीट शुरू कर दी।हमले में प्रिंसिपल के चेहरे और नाक पर चोट आई और खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोपी ने रोकने आए लोगों से भी गाली-गलौज की और एक महिला को अपशब्द कहे।पुलिस ने आरोपी मोहित निवासी सारण नगर को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई बीजाराम के मुताबिक आरोपी कॉलेज स्टूडेंट है और उसने पूछताछ में कहा कि “गुस्से में आकर” उसने हमला किया। फिलहाल पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।